ऋषिकेश। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के समापन पर कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।रविवार को मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न मंदिर घाट पर छह दिनी फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग सचिव संतोष बडोनी और मुनिकीरेती पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान तीरथ बोले, इस फिल्म फेस्टिवल के जरिये भारत और इंडोनेशिया की संस्कृति साझा होगी। इससे एक-दूसरे की संस्कृति को पहचाने का मौका मिलता है। इस तरह के कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार होना चाहिए। इसके बाद डिवाइन स्पिरिट ग्रुप की क्लासिकल डांसर सुजाता राय ने ओडिसी नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। शिवानंद रमेश म्यूजिकल स्कूल की नृत्यांगना ललिता ने इंडियन क्लासिकल डांस से कार्यक्रम को चार चांद लगाए। वहीं, ग्रीन डे ग्रुप और अमन शाह की प्रस्तुतियों को भी काफी सराहना मिली। इस अवसर पर फिल्म फेस्टिवल की फाउंडर निदेशक तेजस्वी गिरी, कल्चरल डायरेक्टर मनन द्विवेदी, नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, जनार्दन कैरवान, संजय शास्त्री, धनीराम बिंजोला, रामकृष्ण पोखरियाल, शांति गौड़, पंकज भट्ट, सुरेंद्र भंडारी, दिनेश सती, इंद्रकुमार गोदवानी मौजूद रहे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
ऋषिकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कई अध्यात्मिक फिल्मों का किया प्रदर्शन

Post A Comment: