ऋषिकेश। न्यू स्टार क्लब के संरक्षक व प्रांतीय सांस्कतिक सचिव कमलेश गुप्ता के पति महिपाल गुप्ता के निधन पर न्यू स्टार क्लब ने श्रद्धान्जलि सभा का आयोजन कर श्रद्धान्जलि दी।
क्लब के संरक्षक व निदेशक के के सचदेवा ने श्रद्धान्जलि देते हुए कहा कि महिपाल गुप्ता क्लब के संरक्षक व अच्छे सलाकार रहे हैं। जिन्होंने क्लब के सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में मत्वपूर्ण योगदान दिया है।
शोक सभा में क्लब अध्यक्ष मनोज सहल, राजेश गोयल, अरविंद वशिष्ठ, प्रवीन गुरेजा, सुनील ग्रोवर, दीपक राज सैनी, दिनेश अरोड़ा, केवल राजपाल, संजय कुकरेजा, राम प्रकाश राजपाल, हरदीप सिंह, नरेंद्र गोयल, गीता सचदेवा, नीना, कमलेश, गौरव शर्मा, भुवन महेन्द्रू आदि शामिल रहे।

Post A Comment: