ऋषिकेश। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केवलानन्द की प्रतिमा के पास लगाए गये कूड़ेदान को लेकर धरने को 105 दिन पूरे हो गये हैं लेकिन नगर निगम प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके कारण निवृतमान नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने सौरभ नैथानी की अध्यक्षता में चल रहे धरने को अपना समर्थन देते हुए नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
गत दिवस निवृतमान नगर पालिका चेयरमैन दीप शर्मा व नगर आयुक्त के साथ गाली गलौच हो गई थी जिसमे बाद बुधवार को दीप शर्मा ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ चल रहे धरने को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जब से ऋषिकेश को नगर निगम बनाया गया है तब से अधिकरी बेलगाम हो गये हैं। क्योंकि नगर निगम में जन प्रतिनिधियों की नहीं अधिकारियों की मनमर्जी चल रही है। जिसके कारण वह जनता की नहीं सुनते है। उन्होंने कहा कि कूड़ेदान हटाने के विरोध में धरने को 105 दिन हो गये हैं लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नही रेंग रही है।


Post A Comment: