ऋषिकेश। विश्व के प्रसिद्ध बीटल बैंड के 50 वर्ष पूरे होने पर बैड के चार सदस्यो बीटल जोशेफ, डेनियल, जार्ज व पीटन ने विश्व योग अन्तर्राष्ट्रीय में पहुंचकर प्रस्तुति दी। बैड़ की प्रस्तुति पर देश व विदेश के सैकड़ो संगीत प्रेमियों ने जम कर नृत्य किया।
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के चैथे दिन इंग्लैड के प्रसिद्ध फेब फोर बैड़ के चार सदस्य महोत्सव में भाग लेने के लिए मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन के गंगा रिसाॅर्ट में पहुंचे। यहां उन्होंने योग महोत्सव में भाग लिया तथा बैड़ के 50 साल पूरे होने पर प्रस्तुति दी। बीटल बैड के सदस्यों ने ऋषिकेश पहुंच कर खुशी व्यक्त करते हुए अपनी पुरानी यादें ताजा की। इस दौरान उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी उपस्थित रहे।


Post A Comment: