रुड़की।आपको जो हम बताने जा रहे है शायद ही आप में से बहुत कम लोगो ने देखा या सुना होगा या बहुत से लोगो ने फ़िल्मी पर्दे पर इस तरह की कहानी देखी होगी लेकिन ये कहानी नहीं सच्चाई है। आप लोगो ने सुना होगा के एक माँ ने जुड़वाँ बच्चो को जन्म दिया है या किसी माँ ने एक इस समय में तीन बच्चो को जन्म दिया है पर बहुत ही कम सुना होगा की एक माँने एक डिलवरी के दौरान दो नहीं तीन नहीं चार चार बच्चो को जन्म दिया है जी हां चार चार बच्चो को औरवो भी बिलकुल सकुशल है।ये बात आज रूड़की में देखने को मिली है आपको बता देके बहादराबाद ब्लॉक के सलेमपुर गांव के रहने वालेएक परिवार की एक गर्भवती महिला का रूड़की के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज उस महिला को अचानक पेट में दर्द की शिकायत हुई तो परिजन महिला को लेकर उसी अस्पताल पहुंचे जहाँ पर महिला का इलाज चल रहा था।महिला डॉक्टर ने चेकअप किया और फिर महिला को ऑपरेशन थियेटर लेकर गयी।काफी देर बाद जब डॉ बाहर आयी तो उसने जब परिजनों को बताया कि महिला के चारों बच्चे सकुशल हैं और माता भी खतरे से बाहर है तो परिजनों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुकेश की पत्नी सोनी ने नर्सिंग होम में चार बच्चों को जन्म दिया, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं।चार बच्चों को जन्म देने के बाद महिला और उसके सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ होने की बात अस्पताल प्रबंधन ने बताई। महिला का इलाज करने वाली महिला डॉक्टर वारिजा सिंह ने बताया कि महिला और उसके चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।साथ ही बताया कि बच्चों का जन्म समय से पूर्व हुआ है, इसलिए नवजात बच्चों को अतिरिक्त देखरेख की आवश्यकता है। चारों बच्चों को दूसरे अस्पताल में मशीन में रखा गया है। उसके बाद चार बच्चो को जन्म देने वाली बात क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गयी और चारो बच्चो को देखने के लिए आसपास के लोग भी अस्पताल पहुंचने लगे। डॉक्टर ने बताया की बच्चो को किसी तरह की कोई परेशानी न हो तो उनको एहतियात के तौर पर नवजातशिशुओं की नर्सरी में रखा गया है ताकि उनका वह परअच्छे से ख्याल रखा जा सके।वही डॉ का कहना है की इस तरह का मामला उनकी डोक्टरी लाइफ में पहली बार हुआ है 4 बच्चों के जन्म पर दंपत्ति को परिजन रिश्तेदार और शुभचिंतक बधाई दे रहे हैं।

Post A Comment: