बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट घायल हो गई हैं. बुल्गारिया में  फिल्म 'ब्रह्मास्त्र  की शूटिंग  के दौरान आलिया काे  चोट आ गई है. डॉक्टरों ने उन्हें पंद्रह दिनों तक आराम करने की सलाह दी है. अब ऐसे में आलिया का शूटिंग कर पाना मुश्किल हो गया है.

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया को एक एक्शन सीन की  शूटिंंग के दौरान उन्हें कंधे पर चोट लग गई. हालांकि खबरे हैं कि फिल्म की शूटिंग लगातार चल रही है. ऐसे में इंजरी होने के बावजूद एक्ट्रेस मुंबई अपने घर वापस नहीं आ सकती हैं.

आलिया की इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर नजर आएंगे. हाल ही में रणबीर की मां नीतू कपूर आलिया का जन्मदिन मनाने बुल्गारिया पहुंची थीं. यह फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी. इसे करण जौहर की धर्मा प्रॉडक्शन के बैनर तले प्रड्यूस किया जा रहा है.

बता दें कि आलिया ‘बह्रमास्त्र’ के अलावा  मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'राजी' में नजर आएंगी. इसके अलावा वो जोया अख्तर की फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में रणवीर सिंह के साथ पहली बार काम करेंगी.

Post A Comment: