कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को छोटे पर्दे पर मिस कर रहे दर्शकों के लिए गुड न्यूज आई है. खबर ये कि 'कप्पू' के शो की रिलीज डेट लगभग तय हो गई है. कहा जा रहा है कि ये शो 25 मार्च को लॉन्च हो सकता है. सोनी चैनल पर ये शो बच्चों के डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' की जगह लेगा. यह टाइम शो के लिए परफेक्ट रहेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार इसे खासतौर से 'फैमिली शो' कहकर प्रमोट किया जा रहा है.
कपिल के साथ-साथ दर्शकों के भी अच्छे दिन आ गए हैं. क्योंकि वह जल्द ही वापसी करने वाले हैं. सूत्रों के अनुसार, सुनील इस बार भी शो में वापसी नहीं कर रहे हैं. हालांकि कपिल शर्मा के दूसरे साथी और स्टार कास्ट शो का हिस्सा रहेंगे. इसके साथ ही शो में कुछ नया भी जोड़ा जाएगा.
कपिल के नए शो का नाम भी 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' रखा गया है. बता दें कि सुनील ग्रोवर से विवाद के बाद से कपिल शर्मा के शो की हालत खस्ता हो गई थी. कपिल खुद भी परेशान और अस्त-व्यस्त हो गए थे. जिस वजह से कई बार शूटिंग भी कैंसल कर दी जाती थी. आखिर में हुआ ये कि शो को ही बंद कर दिया गया. अपनी फिल्म फिरंगी के प्रमोशन के दौरान कपिल ने उन मुश्किल भरे दिनों का जिक्र किया था.


Post A Comment: