ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला क्षेत्र के होटल एण्ड गेस्ट हाउस मालिक एसोसिएशन ने यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने लक्ष्मण झूला क्षेत्र में पहुंचने पर मुलाकात की। एसोसिएशन ने क्षेत्रीय विधायक के सामने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि होटल व्यवसाईयो को आॅनलाइन पंजीकरण करने में छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए होटल व्यवसायीयों को कुछ मामलों से छुट देने पर सरकार की आदमनी भी बढ़ेगी क्योंकि इससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा भी होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को पर्यटकों की सुविधाओं के लिए हाईटैक शौचालय बनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी में आवारा पशु घूमते है इनसे निजात मिलनी चाहिए। उन्होंने घाटों के सौन्दर्य करण पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि गंगा का पानी स्तर बढ़ने पर साइरन बजता है जिसके आसपास के होटल में ठहरे पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है इसलिए साइरन की आवाज को कम किया जाए या बंद किया जाए। 

Post A Comment: