ऋषिकेश: खेल इंडिया ट्रस्ट द्वारा हरिद्वार के शिवालिक नगर स्थित खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग अकादमी में दिनांक 19 मार्च से 21 मार्च 2018 तक आयोजित प्रथम खेल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप 2018 में गन एंड गन शूटिंग अकादमी ऋषिकेश के शिवम मखीजा, प्रशांत उनियाल, सौरभ चौहान* ने पदक प्राप्त कर अपने राज्य तथा ऋषिकेश शहर का नाम रोशन किया, तीनों ही खिलाड़ियों ने 2 माह के अल्प समय में अपनी मेहनत तथा प्रशिक्षक  आस्था शर्मा की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।   इस प्रतियोगिता में देश भर के 100 से अधिक  राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज  जुटे थे।
आगामी अप्रैल माह में सभी निशानेबाज ऋषिकेश शहर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भी शिरकत करेंगे।

Post A Comment: