बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी सिंगर चिन्मयी श्रीपदा हाल ही में छेड़छाड़ का शिकार हो गईं. 'चेन्नई एक्सप्रेस' सिंगर ने ट्विटर के जरिए अपने साथ हुई इस घटना का जिक्र किया. उन्होंने लिखा, लंबे समय बाद मेरे साथ एक इवेंट पर एक दुर्घटना हुई. भीड़ में मौजूद एक शख्स ने मुझे गलत तरीके से छुआ. मैंने यह घटना इंस्टाग्राम पर शेयर की तो हैरान रह गई. क्योंकि कई महिलाएं, बच्चे और पुरुष इस तरह की घटनाओं का शिकार हो चुके हैं.
चिन्मयी ने इस पोस्ट के जरिए अपने विचार रखे साथ ही कमेंट कर रहे सोशल मीडिया यूजर्स को जवाब भी दिए. उन्होंने लिखा, छेड़छाड़ की सबसे कॉमन जगह घर, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पूजा-अर्चना की जगह होती है. कई बार लड़के-लड़कियां इस मामले में अपने घर पर बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते. क्योंकि कोई उनकी बात पर विश्वास नहीं रखता. अगर लड़कियों को अपनी बात सुनाने का मौका मिले भी तो लड़कों को ऐसा कोई चांस नहीं मिलता.
चिन्मयी ने लिखा कई मौके पर तो ऐसी घटनाओं का शिकार हुए लोगों को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है. बता दें कि एक्ट्रेसेज अक्सर सेल्फी के चक्कर में भीड़-भाड़ की बद्तमीजी का शिकार हो जाती हैं. कुछ समय पहले विद्या बालन ने भी सेल्फी के चक्कर में करीब आ रहे एक फैन को झाड़ लगाई थी.


Post A Comment: