देहरादून। स्पर्श गंगा अभियान के सदस्यों ने सुपरस्टार रजनीकांत से मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के अभियान से जुड़ने की अपील की। इस दौरान रजनीकांत को सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की गंगा पुस्तकें भी भेंट की गई।बुधवार सुबह स्पर्श गंगा अभियान के सदस्यों ने शीशमझाड़ी के स्वामी दयानंद आश्रम में ठहरे रजनीकांत से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 2009 के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए स्पर्श गंगा अभियान का शुभारंभ किया था। इसके तहत स्वयंसेवी हर रविवार गंगा किनारे सफाई करते हैं। उन्होंने अभिनेता को सांसद की ओर से रचित ‘गंगा, हिमालय का महाकुंभ नंदाराजजात पुस्तकें भेंट कीं। इसके बाद अभिनेता ने फोन पर सांसद डॉ. निशंक से वार्ता कर उन्हें पुस्तक के लिए धन्यवाद दिया और गंगा अभियान में हरसंभव सहयोग की बात भी कही। इस मौके पर संजीव चौहान, सरोज डिमरी, कांता शर्मा, जयंत शर्मा, गगन बिष्ट मौजूद रहे।

Post A Comment: