ऋषिकेश। तपोवन में एक के बाद एक दो होटलों में लगी भीषण आग,पास के होटल संचालको ने होटल में ठहरे विदेशी पर्यटकों को बाहर निकाला।
राजमार्ग-58 पर स्थित तपोवन के महानंदा कॉम्प्लेक्स में आज दोपहर लगभग 1-बजे अचानक एक के बाद एक होटल में से आग की लपटें निकलनी शुरू हुई, जिसकी जानकारी होटल में ठहरे विदेशी पर्यटकों को नही लग पायी, पास के होटल संचालको ने आनन- फानन ने मदद के लिए होटलों में घुस कर पर्यटकों को बाहर निकाला, आग की घटना की जानकारी मिलते ही नरेंद्रनगर और ऋषिकेश से फायरब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आग पर ढेड़ घण्टे की मशक्कत के बाद काबू किया। इस दौरान होटलों में संचालको की लापरवाही के चलते हायर्डरेंट भी काम नही कर पाए और फायरब्रिगेड को लगभग 5-किलोमीटर चलकर ऋषिकेश फायर स्टेशन से पानी लाना पड़ा। साथ ही फायर सर्विस का कहना था कि तपोवन के अधिकांश होटलों में अग्निशमन के कोई भी साधन नही पाए गए जो थे वह पर्याप्त नही है। जिससे होटल निर्माण के मानकों की धज्जियां उड़ती दिखी।


Post A Comment: