देहरादून । अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया है कि मा.नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा चारधाम परियोजना के कार्य पर कोई रोक नही लगाई गई है तथा योजना पर कार्य सुचारू रूप से गतिमान है। उन्होंने अपर महाधिवक्ता उत्तराखण्ड श्री राहुल वर्मा के पत्र का संदर्भ देते हुए बताया कि उनके द्वारा सूचित किया गया है कि चारधाम परियोजना पर मा.नेशनल ट्रिब्यून के द्वारा रोक संबंधी समाचार कतिपय समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ है जो तथ्यपूर्ण नही है। श्री राहुल वर्मा ने बताया कि इस संबंध में अगली सुनवाई की तिथि 20 मार्च निर्धारित हुई है।
 

Post A Comment: