चमोली। उत्तराखण्ड के चमोली जिले के विकासखंड देवाल के झलिया गांव में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है जिसके कारण गांव पर खतरा बना हुआ है। भूस्खलन के कारण लोगों को रात जागकर कटनी पड़ रही है। गांववासी प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन लगता है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं।
चमोली जिले के विकासखंड देवाल के झलिया गांव के पास स्थित पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। बिना बारिश के यह भूस्खलन लगातार जारी है जिसके कारण ग्रामीणों की रात की नींद व दिन का चैन गायब हो गया है। ग्रामीण हर समय दहशत के साये में जिंदगी गुजार रहे हैं। भूस्खलन से गांव पर बने हुए खतरे से ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को अवगत कराया है लेकिन प्रशासन ने इसके उपचार के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है।



Post A Comment: