गैरसैंण I उत्तराखंड में गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र के दौरान सदन में कांग्रेस विधायक करन महरा ने बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल से धक्का मुक्की और असंसदीय व्यवहार से सदन का माहौल गर्म हो गया. सदन में स्थिति बिगड़ते देख अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया.

सदन का माहौल नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के किसानों का लोन माफ करने की मांग पर माहौल गरमा गया. इंदिरा हृदयेश की मांग पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस इस मसले पर राजनीति कर रही है.

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि सरकार की किसी भी नीति के खिलाफ किसी ने आत्महत्या नहीं की है. इस बात पर विवाद काफी बढ़ा गया और कांग्रेस के नेता वैल में आ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

इसी दौरान जब कांग्रेस के नेताओं ने वेल से अरविंद पाण्डेय और संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत की तरफ रुख करने लगे. कांग्रेस विधायकों का रुख देखते हुए रामकुमार ठुकराल आगे आ गए.

इसी दौरान कांग्रेस विधायक करन महरा ने रामकुमार ठुकराल से धक्का मुक्की की. जिसके बाद सदन में गहमागहमी बढ़ गई. जिसके बाद स्पीकर प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के स्थगित कर दी.

Post A Comment: