नरेंद्रनगर। उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने अपनी विधानसभा क्षेत्र नरेंद्रनगर के सलड़ोगी, कसमोली, लवेदन एवं हिंडोलाखाल,बड़ेडा गाँवो का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों के विधायक निधि से 40 लाख की घोषणा की। कृषि सुबोध  उनियाल अपने विधानसभा क्षेत्र नरेंद्रनगर के सलड़ोगी, कसमोली, लवेदन एवं हिंडोलाखाल,बड़ेडा ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया गया जिसमें मंत्री ने विद्यालय में कम्प्यूटर , विद्यालय फर्श निर्माण,शौचालय ,बरात घर मरम्मत ,पंचायत भवन एवम मन्दिर सौन्दर्यकर्ण हेतु 40 लाख रुपए से अधिक विधायक निधि की घोषणा की गई एवं स्थानीय जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर, अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।

Post A Comment: