स्वच्छ भारत से ही साकार होगा स्वस्थ भारत - प. पू. स्वामी चिदानन्द सरस्वती
ऋषिकेश, 9 अप्रैल। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष एवं गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज से फुटबाॅल फाॅर द नेशन के अध्यक्ष भास्कर प्रकाश फिल्म अभिनेत्री निशा कोठारी एवं उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने परमार्थ निकेतन आश्रम मंे भेंट वार्ता की। इस विशेष वार्ता में पर्यावरण संरक्षण, निर्मल और अविरल गंगा, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत जागरुकता, महिला सशक्तिकरण, खेल के क्षेत्र में बालिकाओं की भागीदारी, बालिकाओं की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण में संसद विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।
पूज्य स्वामी महाराज को फुटबाॅल फाॅर द नेशन के अध्यक्ष भास्कर प्रकाश और फिल्म अभिनेत्री निशा कोठारी ने मई माह में संसद भवन प्रांगण दिल्ली में सम्पन्न महिला सशक्तिकरण हेतु भव्य कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हेतु आंमत्रित एवं ़ऐम्बस्डर व पीस ब्रांड़ ऐम्बस्डर स्वीकार करने का आग्रह किया। दिल्ली में पार्लियामेन्टेरियन एवं बालीवुड के सितारों के बीच होगा फुटबाल मैच। इस अभियान में भारत के 29 राज्यपालों ने अपनी सहमति दी।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज को इस अवसर पर फुटबाॅल फाॅर द नेशन के अध्यक्ष भास्कर प्रकाश जी, फुटबाॅल फाॅर द नेशन की फिल्म अभिनेत्री निशा कोठारी ने संसद भवन प्रांगण, दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम की पुस्तक का विमोचन कराया, जिसमें उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय जी, पत्नी प्रतिमा पांडेय जी, बेटी ताराकिंता एवं गंगा एक्शन परिवार की सुश्री नन्दिनी त्रिपाठी उपस्थित थे।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि पक्षपाती लिंग चुनाव की प्रक्रिया का उन्मूलन, बालिकाओं का अस्तित्व और सुरक्षा तथा बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करना सभी का पहला कर्तव्य बने। बालिका के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने के साथ उसे शिक्षा ग्रहण करने में सक्षम बनाया जाए। अभियान का उद्देश्य लड़कियों का जन्म, पोषण और शिक्षा बिना किसी भेदभाव के हो तथा समान अधिकारों के साथ वे देश की सशक्त नागरिक बनें। देश की बेटियों को अपने जीवन से जुड़े निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिये तद् हेतु उन्हे ऐसा माहौल दिया जाना चाहिये कि वे सामाजिक बंधनों से ऊपर उठकर स्वयं अपने निर्णयों की निर्माता बनें।
पूज्य स्वामी ने फिल्म अभिनेत्री निशा कोठारी एवं फुटबाॅल फाॅर द नेशन के अध्यक्ष भास्कर प्रकाश को शिवत्व का प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर प्रभु से उनके यश एंव उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post A Comment: