देवप्रयाग ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर तीन धारा के पास कार के खाई में गिरने से दंपत्ति की मौत हो गयी। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भर्ती करावाया गया है। देवप्रयाग थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया की सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे देवप्रयाग से ऋषिकेश की ओर तीन धारा से दो किमी आगे घौलधार के पास एक कार सौ मीटर खाई में जा गिरी। जिसमें सवार मनोज मित्तल 46 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सुन्दर लाल मित्तल व संगीता मित्तल उम्र 40 पत्नी मनोज मित्तल निवासी अगस्तमुनी जनपद रूद्रप्रयाग की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक अतुल 33 वर्षीय पुत्र देवेंद्र सिंह तुणख्या कोट ब्लाॅक जनपद पौड़ी गढ़वाल घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम ने मृतकों और घायल को खाई से निकाला। थाना प्रभारी ने बताया की शवों को पीएम के लिए श्रीनगर भेजा गया है। घाटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। उन्होने बताया की अगस्तमुनी में व्यापारी मनोज मित्तल इलाज के सिलसिले में देहरादून जा रहें थे।

Post A Comment: