कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग से नैनीसैंण जा रही मैैक्स कार के नैनीसैंण मोटर मार्ग के करीब गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। गाड़ी खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ व आईटीबीपी की टीमों ने मौके पर पहंुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। शवों के पोस्टमार्ट की कार्रवाई मौके पर ही की जा रही है। सभी मृतक कर्णप्रयाग के रहने वाले हैं।
आपदा प्रबंध्न केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को एक मैक्स कार संख्या यूके-11- 0850 कर्णप्रयाग से नैनीसैंण के लिए निकली। यह मैक्स कार करीब 4.30 बजे कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन मे पांच लोग सवार थे। गाड़ी पिंडर नदी के किनारे गिरी है। जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना हुई। मौके पर खाई में जाने का रास्ता नहीं है। पिंडर के दूसरी छोर यानी सिमली की तरफ से नदी पार कर घटनास्थल पर टीम पहंुची। जिसके बाद मृतकों के शवों को खाई से निकालान। मरने वालों में मनवीर सिंह भण्डारी, कनक सिंह पुण्डीर, देवेन्द्र सिंह पुण्डीर, कुनाल भंडारी तथा सचिन कुमार शामिल है। सभी मृतक कर्णप्रयाग के रहने वाले हैं।


Post A Comment: