ऋषिकेश। चारधाम यात्रा को लेकर आईएसबीटी ऋषिकेश में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ऋषिकेश के पुलिस अधिकारी, होटल संचालको, टैक्सी संचालकों, सहित तमाम चारधाम से सम्बंधित लोगों ने भाग लिया।
रविवार को वीरेन्द्र सिंह रावत, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओ व यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से अन्तराज्यीय बस अड्डा ऋषकेश में गोष्ठी आयोजित की गयी, जिसमें प्रवीण कोश्यारी, प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश, मनीष उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती, विकास भारद्वाज, प्रभारी थाना लक्ष्मणझूला, महेन्द्र सिंह पुण्डीर, प्रभारी थाना रायवाला, प्रताप सिंह, प्रभारी थाना रानीपोखरी, राजेश सिंह, चौकी प्रभारी यात्रा बस अड्डा, टैक्सी, विक्रम, जीएमओयू, टीजीएमओयू यूनियन, होटल व धर्मशाला यूनियन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
  गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश ने बताया कि चारधाम यात्रा का आरम्भ ऋषिकेश से ही होता है, जिस कारण बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों का अधिकांश दबाव ऋषिकेश में ही रहता है ऐसी स्थिति से निपटने के लिये जनपद देहरादून के थाना रायवाला व ऋषिकेश, जनपद टिहरी के थाना मुनिकीरेती व जनपद पौड़ी गढवाल के थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को आपसी समन्वय बनाकर चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराना होगा। चारधाम यात्रा हेतु आने वाले यात्रियों व श्रदालुओं की सुविधा हेतु होटल व धर्मशालाओं के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि सभी होटलो व धर्मशालाओं में रेट लिस्ट लगाना सुनिश्चित करें तथा किसी संदिग्ध प्रतीत हो रहे यात्रि व पर्यटक की सूचना शीघ्र नजदीकी पुलिस स्टेशन व चौकी को देगें। इसी प्रकार समस्त वाहन यूनियन के पदाधिकारी को भी अवगत कराया गया कि सभी वाहन स्वामी व चालक अपने वाहनो बस, टैक्सी, सूमो, विक्रम, आटो आदि में सामने स्पष्ट रुप से निर्धारित किराये की रेट लिस्ट चस्पा करते हुए आने वाले यात्रियों व श्रदालुओं से मधुर व्यवहार करेंगे।
  उपरोक्त के अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश ने बताया गया कि चारधाम में लाखो की संख्या में यात्रियों व श्रदालुओं का आगमन होता है जिससे यात्रा सीजन में रायवाला, ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला व मुनिकीरेती में यातायात को सुचारु रुप से चलाना बड़ी चुनौती है जिसके लिये सभी थाना प्रभारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए जाम की स्थिति से बचना होगा। सभी थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें की ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों को चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में अधिक से अधिक जानकारी हो ताकि चारधाम पर आने वाले  यात्रियों व श्रदालुओं को सही जानकारी दी जा सके। थाना प्रभारी ऋषिकेश व रायवाला अपने-अपने क्षेत्रों में पर्यटन पुलिस सहायता केन्द्र की स्थापना कर उनमें प्रशिक्षित पुलिस कर्मीयों को नियुक्त करेगें जिससे आने वाले पर्यटको को प्रभावी जानकारी दी जा सकें।
  अन्त में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए अपील की गयी कि चारधाम यात्रा पर आने वाले समस्त पर्यटको, यात्रियों, श्रदालुओं के साथ मधुर व्यवहार करने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति पाये जाने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन व चौकी को सूचित करें ताकि चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराया जा सकें।

Post A Comment: