-स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा

  1. ऋषिकेश,20अप्रैल गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही जहां अनौपचारिक रूप से चारधाम यात्रा का प्रारंभ हो चुका है वही यात्रा व्यवस्था को लेकर अभी भी अधिकारियों की बैठकें निरंतर जारी है जिसके चलते शुक्रवार को उप जिलाधिकारी हरि गिरि ने सयुंक्त रोटेशन बस अड्डे पर पर्यटन विभाग के कार्यालय में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाकर सभी यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। जिसमें अधिकारियों ने यात्रा पर चलने वाले सभी चालक व परिचालकों के लिए वर्दी का पहनना जहां अनिवार्य किया है वही बस अड्डे पर उसके चारों और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया इसी के साथ धर्मशाला व होटलों में ठैहरने वाले यात्रियों की नियमित चेकिंग के लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया जोकि प्रतिदिन के आंकड़े अधिकारियों तक पहुंचाएंगे ।इसी के साथ पर्यटन विभाग चारों धामों की यात्राओं के मार्गों के लिए भी सूचना निर्देशित करेगा ,बैठक में यह भी तय किया गया कि यात्रियों की बुकिंग करने वाले ट्रेवल एजेंसी के संचालकों को भी आई कार्ड जारी किए जाएंगे जिससे यात्रियों के साथ होने वाले ठगी से बच सकेंगे बैठक में एआरटीओ अनीता चमोला, पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह सयुंक्त रोटेशन व्यवस्था समिति नगर आयुक्त महेंद्र सिंह यादव ,विद्युत विभाग जलकल अभियंता परिवहन विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

Post A Comment: