देहरादून। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली ओर सोमवार को दिन निकलते ही मैदानी क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गयी जबकि पार्वती क्षेत्रों में कई स्थानों पर बर्फ बारी शुरू हो गयी। जिसके कारण पारा लुढ़क गया। पारा गिरने के कारण लोगों को गरम कपड़े निकलने पड़े।
मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों तथा मैदानी क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश हो सकती है। जिसके बाद सोमवार को सुबह करीब 8 बजे मौसम ने करवट बदली ओर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गयी। मैदानीं इलाकों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व उधमसिंह नगर में बारिश जारी है जबकि पार्वती इलाकों में कई क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। मौसम खराब होने से ओला वृष्टि भी हुई। इस बेमौसमी बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि ये समय गेहूं की फसल की कटाई का है।

Post A Comment: