ऋषिकेश। राज्य सरकार ने ऋषिकेश को नगर पालिका का विस्तारीकरण कर पालिका को नगर  निगम का दर्जा देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों को निगम में शामिल किए जाने की घोषणा तो कर दी है लेकिन सफाई कर्मचारियों के भर्ती न किए जाने के कारण ग्राम सभा वीरपुर खुर्द में क्षेत्र के एकमात्र सीमा डेंटल कॉलेज के पीछे बसे ग्राम सभा में पिछले एक पखवाड़े से सीवर के गंदे पानी के सड़कों पर बहने के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। जिसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को किए जाने के बावजूद भी अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। जिसके कारण यहां महामारी फैलने का अंदेशा बन गया है। वीरपुर ग्राम सभा की ग्राम प्रधान कमला का कहना है कि उक्त शिविर के सड़कों पर बहने की शिकायत संबंधित अधिकारियों को की गई है लेकिन उनके द्वारा मशीन के बाहर होने का दुखड़ा रोया जा रहा है।उधर वीरपुर खुर्द के ग्रामीणों ने सड़क पर बहने वाले शिविर के के गंदे पानी को लेकर रोष उत्पन्न हो रहा है जोकि इस पानी के निकासी की मांग को लेकर शीघ्र धरना देने की चेतावनी दे रहे हैं।

Post A Comment: