ऋषिकेश। हरिद्वार से चारधाम के लिए पहली बार चार्टेड हेलीकॉप्टर सर्विस का शुभारंभ 1 मई से होगा। संतों के सबसे बड़े अखाड़ा श्री पंच दशनाम जूना (भैरव) अखाड़ा के सानिध्य में आद्य एविएशन इस 1 मई से हरिद्वार से दो धाम (केदारनाथ जी और बद्रीनाथ जी) के लिए एक दिवसीय हेलीकॉप्टर चार्टर सर्विस उपलब्ध करा रहे है। चार्टर सर्विस उपलब्ध कराने का कार्य "हिमगिरि एविएशन एंड टूरिज़म" को दिया गया है। दो धाम की हेलीकॉप्टर यात्रा का किराया 73,870/-रुपए प्रति यात्री रखा गया है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये किराया मात्र 65,634/-रुपए, सेवारत सैनिकों के लिए 64,100/- रुपए तथा दिव्यांगों के लिए 57,900/- रुपए रखा गया है। उत्तराखंड में संचालित ये सबसे सस्ती हेलीकॉप्टर चार्टर सर्विस है। इस यात्रा से होने वाली आय को धार्मिक एवं पवित्र शहर हरिद्वार के ब्यूटीफिकेशन और सफाई व्यवस्था को समर्पित की जाएगी। ये चार्टर सर्विस पूर्णतया सामाजिक भावना से प्रेरित है। यात्रा, किराया एवं रिजर्वेशन से संबंधित जानकारी www.himgiritourism.com से प्राप्त की जा सकती है अथवा 9410353164, 8433456398 से प्राप्त की जा सकती है।


Post A Comment: