दिल्ली। कृषि मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार सुबोध उनियाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री, भारत सरकार राधा मोहन से उनके दिल्ली स्थित कार्यालय मे शिस्टाचार भेंट कर उत्तराखंड को कृषि क्षेत्र में दिए जाने वाले पैकेज हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही राधा मोहन से उत्तराखंड को एक मजबूत कृषि प्रधान राज्य बनाने हेतु विचार विमर्श भी किया। मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार  सुबोध उनियाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री को उत्तराखंड के किसानों को कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में मौसम और अन्य प्रकार से होने वाली समस्याओं के बारे  में भी अवगत कराया और इस समस्या का स्थायी हल निकालने हेतु भी चर्चा की, साथ ही राज्य में ऑर्गेनिक खेती के बारे में भी चर्चा हुई। केंद्रीय कृषि मंत्री ने विचार विमर्श के पश्चात सकारात्मक रुख इख्तियार करते हुए उत्तराखंड को केंद्र सरकार से कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में हर संभव मदद करने हेतु कृषि मंत्री उत्तराखण्ड सरकार सुबोध उनियाल को भरोसा दिलाया। दोंनो की इस शिस्टाचार भेंट से निश्चित ही हमारा ये उत्तराखंड राज्य कृषि, उद्यान एवं किसानों के हित में एक नया आयाम स्थापित करेगा।

Post A Comment: