ऋषिकेश । गुरुवार को एक ही दिन में पुलिस को 3 लाशें मिली हैं। तीनों लाशों की उम्र लगभग 30 से 35 के बीच की बताई गई है। पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहली लाश देहरादून रोड स्थित जंगलात बैरियर से आधा किलो मीटर अंदर जंगल में लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पेड़ से नीचे उतारा और उसके कपड़ों की तलाशी ली। कपड़ों की तलाशी में शिनाख्त के लिए कोई कागज पुलिस को नहीं मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि शव लगभग 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और उसने संभवता आत्महत्या ही की होगी। दूसरा शव रानीपोखरी में शराब के ठेके के सामने सड़क किनारे मिला है। रानीपोखरी थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए उसके कपड़ो से ऐसा कोई कागज नही मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। आसपास के लोगों से पूछताछ में भी कोई जानकारी नही मिली। इतनी जानकारी मिली है कि कल देर शाम इस व्यक्ति ने जमकर यहां पर शराब पी और नशे में लेट गया। संभवता शाम को मौसम खराब होने के कारण ठंड से इसकी मौत हुई होगी। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। मौत के स्पस्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। तीसरी लाश बैराज रोड पर गली एक के नीचे मन्दिर के पास गंगा में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को गंगा से बाहर निकाला। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह में गंगा में डूबे लोगों की जानकारी हासिल की। एसआई रियाज अहमद ने बताया जानकारी के बाद उसकी पहचान सलमान अहमद 22 वर्ष पुत्र इरशाद अहमद निवासी चांदपुर यूपी के रूप में हुई है। बताया कि यह युवक 29 अप्रैल की शाम को लक्ष्मण झूला में नहाने के दौरान गंगा में डूबा था। शव की शिनाख्त उसके परिजनों ने कर ली है।

Post A Comment: