ऋषिकेश 0 5 मई( आज का आदित्य)। चतुर्थ श्रेणी श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं उत्तराखंड देहरादून जिला शाखा द्वारा राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में शनिवार को अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया संघ के जिलाध्यक्ष नेल्सन कुमार अरोड़ा जिला मंत्री त्रिभुवन पाल के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान अरोरा नवीन कुमार शर्मा सतीश कुमार ने कहा कि उनकी विगत 28 अप्रैल को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ 9 सूत्रीय मांगों को लेकर वार्ता हुई थी लेकिन उस पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है जिससे तमाम चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी नाराज हैं अरोड़ा ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें प्रतिवर्ष पदोन्नति का 25% कोटे के अनुरूप निर्धारण तथा शासन में 28 पदों पर पदोन्नति को लेकर होने वाली प्रक्रिया पर शिध्र विचार  कर कार्रवाई की जाने की है, वहीं चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को पौष्टिक आहार भत्ता दिया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के कार्मिक एवं वाहन चालको को एक माह का मानदेय दिया जाए इस संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी  बातचीत हुई है लेकिन उस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे तमाम कर्मचारियों में रोष है इन्हीं मांगों को लेकर यह निर्णय लिया गया था कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 2 मई से 6 मई तक तमाम कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए अपने कार्यस्थल पर विरोध प्रदर्शन करेंगे इसी श्रंखला में आज प्रदर्शन किया गया पूर्व की भांति पूर्व मंत्री स्वर्गीय गोविंद उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सभी कर्मचारी जिलों में रक्तदान करेंगे तथा जहां रक्तदान फोर्स नहीं है वहां चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरित करेंगे 8 मई को समस्त जनपदों के जिला अध्यक्ष जिला मंत्री अपनी मांगों को लेकर सीएमओ के माध्यम से ज्ञापन भी देंगे उसी के साथ 14 मई को सामूहिक अवकाश लेकर मां निदेशालय एवं निदेशालय आयुर्वेद एवं होम्योपैथ का घेराव करते हुए तालाबंदी भी करेंगे प्रदर्शन करने वालों में दाताराम अशोक रावत शिव सिंह नेगी कुलदीप मीणा उनियाल ,जय सिंह चौहान, वीर सिंह , देवी, सरोजिनी, जसवंत लाल ,सतीश कनोजिया, जसवंत लाल, देशराज विनोद राणा ,चंद्रमणि पोखरियाल सहित काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Post A Comment: