कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड द्वारीखाल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दिउसा में जंगल में घास काटने गई एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने डाक्टरों ने महिला की गंभीर देखते हुए हालत हायर सेंटर रैफर कर दिया।चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दिउसा निवासी 40 वर्षीय माया देवी पत्नी ललित मोहन सोमवार सुबह गांव के ही पासखेतों में पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने गई थी। घास काटते हुए अचानक भालू ने उस पर झपटकर हमला कर दिया। महिला पर भालू के हमले को देख उसके साथ घास काटने गई अन्य महिलाओं ने हल्ला मचाया। शोर सुनकर भालू महिला को छोड़कर वहां से भाग गया। इसके बाद महिलाओं नेग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते हीग्रामीण मौके पर पहुंच कर घायल महिला को आपातकालीन सेवा वाहन 108 की मदद से यहां राजकीय बेस चिकित्सालय लाये। जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखतेहुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। राजकीय बेस चिकित्सालय के डॉ0 महेन्द्र सिंह ने बताया कि भालू ने माया देवी पर हमला कर उसकी दायी आंख बाहर निकाल दी। महिला के सिर, हाथ और चेहरे पर भी कई चोटे आई है। उन्होंने बताया कि महिला की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रैफर करदिया है। घटना की सूचना मिलते ही लैंसडौन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चन्द्र घिल्डियाल ने राजकीय बेस चिकित्सालय पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चन्द्र घिल्डियाल ने बताया कि पीड़ित परिवार को उपचार के लिए अग्रमि राशि पन्द्रह हजार रूपये प्रदान किये।

Post A Comment: