ऋषिकेश। वन विभाग की परमिशन के बगैर श्यामपुर ग्राम प्रधान के इशारे पर लोगों ने हॉट के पास लगे फलदार पेड़ों पर आरी चला दी। छोटी-छोटी बातों पर धरना प्रदर्शन करने वाले जनप्रतिनिधि भी पेड़ों पर आधी चलने के बाद चुप्पी साधे बैठे हैं। इसमें विभाग की मिलीभगत का भी अंदेशा हो रहा है।
शुक्रवार को श्यामपुर में हाट बाजार के पास कुछ लोग पहुंचे और यह कहते हुए 8 पेड़ों पर आरी चलानी शुरू कर दी की ग्राम प्रधान का आदेश है। मौके पर लगी 4 पेड़ कुकड़ के दो पेड़ आम के और दो पेड़ लीची के लोगों ने काट डाले और जेसीबी की मदद से उन्हें उठाकर ट्रैक्टर-ट्राली में डालकर ले गए। सूत्रों का कहना है कि यह सभी पेड़ बिना वन विभाग की परमिशन के काटे गए हैं। मामले में रेंजर से जानकारी लेनी चाहिए मगर उनका नंबर नोट रिचेबल होने के कारण बात नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान भी इस मामले में कोई जवाब देने से बच रही हैं। 

Post A Comment: