ऋषिकेश,13मई ।लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की महिला इकाई द्वारा देहरादून रोड इस्थित नटराज होटल में मदर्स डे मनाया गया 
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की महिला इकाई की कोऑर्डिनेटर लायन कोमल मखीजा ,लायन युविका चंदानी ने बताया कि आज का दिन सभी मदर्स के लिए एक विशेष दिन है व आज के दिन लायंस क्लब रॉयल की महिला इकाई की सदस्यों ने यह दिन अपनी मदर इन लॉ के साथ मनाया जिसमें कि कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया वा साथ ही साथ सभी मदर इन लॉ को पुरस्कार भी वितरित किए गए, उन्होंने कहा कि सास का दर्जा माँ से बढ़कर होता है व बहू को अपनी सास को अपनी मां के समान रखना चाहिए व अपने हर छोटे-बड़े काम मे उनकी सलाह जरूर लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में आई सभी माताओ ने अपनी अपनी बहू के साथ मिल के प्रतियोगिताओ में हिस्सा लिए व लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की महिला इकाई का साधुवाद किया कि उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया
इस कर्यक्रम में लायंस कोमल मखीजा, रंजना मखीजा, लायन युविका चंदानी, माला चंदानी, लायन पूजा अग्रवाल, बाला अग्रवाल, लायन आयुषी छाबड़ा, उषा छाबड़ा, लायन नेहा जैन, हेमलता जैन, लायन टीना जमदग्नि, सविता जमदग्नि, ज्योति सिंघल आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: