अल्मोड़ा: पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा आज भाजपा आम जनता के शोषण पर उतर आर्इ है। 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चुनावों के समय भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता से लुभावने वायदे किए। लेकिन अब सरकार आम आदमी के शोषण पर उतर आई है। 
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से तुरंत मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, अख्तर हुसैन, हर्ष कनवाल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Post A Comment: