डोईवाला। ऋषिकेश से  देहरादून जा रही ,ऋषिकेश ग्रामीण डिपो रोडवेज की बस मणि माई मंदिर से आगे अचानक डिवाइडर सेटकराकर सड़क के किनारे पलट गई।जिससे मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।बस में सवार कई लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें डोईवाला सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया है। दुर्घटना में कई लोगों को सिर व पैरों में चोटें आई हैं। हालांकि इस दौरान कोई अनहोनी घटना होने से बच गई।हर्रावाला चौकी इंचार्ज बृजपाल सिंह ने बताया कि बस का चालक गाड़ी को तेज भगाने के चक्कर में अचानक डिवाइडर से टकरा गया।जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई।

Post A Comment: