देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाल लगातार बदल रहा है। उच्च हिमालय में बारिश के साथ ही चोटियों पर बर्फबारी होने से पर्वतीय क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई। वहीं, मैदानों में पारे की उछाल बरकरार है।मौसम विभाग के बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं और कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना है। राज्य मौसम केंsद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।
शुक्रवार को आमतौर पर पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। दोपहर बाद केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ में हल्की बारिश हुई। वहीं कुमाऊं के पिथौरागढ़ में वर्षा के साथ ही चोटियों पर हिमपात हुआ है।
रुद्रप्रयाग में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और उत्तरकाशी में 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। दूसरी ओर मैदानी क्षेत्र को राहत नहीं मिल पा रही है। हरिद्वार में पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।


Post A Comment: