देहरादून: केंद्रीय खेलमंत्री के फिटनेस चैलेंज का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। जहां पहले खानपुर विधायक ने केंद्रीय खेलमंत्री के चैलेंज को स्वीकार करते हुए सीएम रावत, खेल मंत्री अरविंद पांडेय और विधायक गणेश जोशी को चैलेंज किया। तो वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने और खेलमंत्री अरविंद पांडेय ने चैलेंज को स्वीकार करते हुए अपने-अपने अंदाज में जवाब दिया। हालांकि, सीएम के वीडियो पोस्ट करने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने  केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार को एक नसीहत दे डाली।  
केंद्रीय खेलमंत्री का फिटनेस चैलेंज इनदिनों ट्रेंड बन गया है। जहां पहले पीएम मोदी समेत कर्इ बीजेपी नेताओं और अभिनेताओं ने इस चैलेंज को स्वीकार किया। तो वहीं अब खानपुर विधायक प्रणव कुंवर सिंह चैंपियन ने इसे स्वीकार करते हुए पुशअप्स की एक वीडियो पोस्ट की है। 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के फिटनेस चैलेंज को स्वीकार करते हुए एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वे जॉगिंग करते और बैडमिंटन खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'स्वस्थ भारत समृद्ध भारत' के संकल्प के लिए चलाई जा रही इस मुहिम में मैं भी शामिल होकर हिमाचल के मुख्यमंत्री @jairamthakurbjp जी व झारखण्ड के सीएम @dasraghubar जी को चुनौती देता हूं।  

Post A Comment: