खेलते हुए घायल हुए युवक ने एम्स मे उपचार के दौरान तोडा दम
ऋषिकेश 19 मई।विगत 14 मई को गाँव के गलियारे मे क्रिकेट खेलते हुए घायल एक युवक ने एम्स में उपचार के दौरान शुक्रवार की देर शाम दम तोड़ दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार हीरा सिंह 27 वर्ष पुत्र मदन सिंह घाट नंदप्रयाग चमोली निवासी अपने साथियों के साथ  गांव के गलियारे मे  14मई को क्रिकेट खेल रहा था कि बॉल कैच करते हुए वह जमीन पर जा गिरा जहां उसका सिर एक पत्थर से टकरा गया  ,जिसे घायल अवस्था में हिमालयन इंस्टिट्यूट 16मई को उपचार के लिए लाया गया था । लेकिन उन्होंने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए ऋषिकेश  एम्स में रेफर कर दिया जहां उसने शुक्रवार की देर रात दम तोड़ दिया जिसके शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Post A Comment: