बदरीनाथ: केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गुरुवार दोपहर बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान नारायण के दर्शन किए। गर्भगृह में पूजा-अर्चना के बाद उमा ने मंदिर की परिक्रमा की और फिर कुछ देर तक मंदिर के अंदर ध्यान में रहीं। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को बदरीनाथ से वापस लौटेंगी।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती गौरीकुंड से पालकी में केदारनाथ के लिए रवाना हुईं। भीमबली तक उमा पालकी से गई और फिर वहां से आगे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंची। केदारनाथ पहुंचने के बाद उन्होंने मंदिर में आधा घंटे तक पूजा-अर्चना की। इसके बाद उमा गुप्तकाशी लौटने के लिए केदारनाथ हेलीपैड पहुंचीं।
लेकिन, तभी उन्हें जानकारी मिली कि केदारनाथ में कथा का आयोजन हो रहा है। सो, वह गुप्तकाशी लौटने के बजाय सीधे कथा स्थल पहुंच गई। उन्होंने केदारनाथ में ही रात्रि विश्राम किया। 

Post A Comment: