देहरादून।कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने विधानसभा सीट थराली के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह की जीत पर कहा यह जनता की जीत और असत्य पर सत्य की जीत है। सुबोध ने थरालीविधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार भी प्रकट किया। उन्होंने कहा थराली वालों ने भारतीय जनता पार्टी की उमीदवार मुन्नी देवी को जनता की आवाज बुलंद करने के लिए प्रदेश की विधानसभा भेजा।सुबोध ने कहा यह जीत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कुशल नेतृत्व के चलते प्राप्त हुई। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मुख्यमंत्री को थराली जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी अब थराली के विकास के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा वे भी थराली चुनाव में वहां पर लोगों से मिले थे और सरकार की तरफ से वहां के विकास का वादा किया था। सुबोध ने कहा थरालीमें विकास कार्यों में अब और तेजी आएगी।

Post A Comment: