गंगा तट  व  पूर्णानंद घाट पर स्पर्श गंगा टीम ने चलाया स्वच्छता अभियान
श्रद्वालुओं को दिलाई गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ


ऋषिकेश,20 मई। स्पर्श गंगा अभियान से जुड़ी टीम ने मुनी की रेती व ऋषिकेश के गंगा तट पर  जोरदार तरीके से स्वच्छता अभियान चलाया।इस दौरान तीर्थाटन पर देश के विभिन्न प्रांतो से आये श्रद्वालुओं को भी गंगा को स्वच्छ रखने के लिए अभियान से जुड़े लोगों द्वारा शपथ दिलाई गई। स्पर्श गंगा अभियान से जुड़ी टीम का कारवां हर गुजरते रविवार के साथ बढ़ता जा रहा है। महिलाओं की मजबूत टीम खड़ी करने के बाद अब युवा भी गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के लिए चलाए जा रहे अभियान से जुड़ने लगे हैं।इसी झलक आज सूपर संडे के दौरान चलाये जा रहे साप्ताहिक स्वच्छता कार्यक्रम मे देखने को मिली । रविवार की सुबह बड़ी संख्या मे अभियान से जुड़े लोगों ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर अभियान का श्री गणेश करते हुए जोरदार तरीके से स्वच्छता अभियान चलाया।इस दौरान टीम का नेतृत्व कर रही विभिन्न संगठनो से जुड़े सुरेन्द्र रतूड़ी  ने कहा कि
गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए संरक्षण और संवर्धन जरूरी है। गंगा तट पर रहने वालों का कर्तव्य है कि वे गंगा में गंदगी न होने दें। हर व्यक्ति को सप्ताह में एक घंटे मां गंगा की सफाई अवश्य करनी चाहिए। कहा है कि, हमारी नदियां-गदेरे बचेंगे, तभी हम और हमारी धरती भी बची रह पाएगी। उन्होंने उत्तराखंड में चल रहे स्पर्श गंगा अभियान को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि इसके स्वयंसेवकों को भागीरथ की तरह जुटना होगा। यह अभियान गंगा समेत सभी सहायक नदियों में चलाना होगा। गांव-गदेरों तक जाना होगा, तभी गंगा निर्मल बनी रह सकती है।उन्होंने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान की खूबी यह है कि इसमें लोग स्वयं आगे आ रहे हैं। उन्होंने इसका श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को दिया।स्वच्छता अभियान चलाने वालों मे मोनिका गर्ग ,जॉनी लांबा ,जयंत किशोर शर्मा ,रिया लांबा ,नीरू गौतम ,निशा सिंह ,रीना शर्मा, मूंगा देवी ,प्रिंस गुप्ता ,कांता शर्मा, संगीता सती दर्शनी देवी ,गुड्डी कलुड़ा रवि अग्रवाल ,उषा जोशी, प्रिंस गुप्ता आदि शामिल थे।

Post A Comment: