ऋषिकेश,17मई। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर मुनि की रेती भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महिला मोर्चा ने संयुक्त रूप से कैलाश गेट में आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशियां मनाई भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष राकेश संगर भाजयुमो के उपाध्यक्ष सुरेंद्र रतूड़ी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल के नेतृत्व में कैलाश गेट पर सुबह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई इस अवसर पर शिवमूर्ति कंडवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कांग्रेस मुक्त भारत की मुहिम में कर्नाटक राज्य भी जुड़ गया है यह जीत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है उन्होंने कहा कि आगामी मध्य प्रदेश राजस्थान में होने वाले चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी इसी के साथ उत्तराखंड में नगर निकाय नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का ही परचम लहराएगा क्योंकि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को लेकर घर घर अलख जगा रहे हैं जिन्होंने चुनाव को लेकर पूरी तैयारियां भी कर ली हैं इस अवसर पर शांति ठाकुर उषा बड़ौला, योगेश राणा सुशीला पोखरियाल, विमला डोभाल, दीपा भट, आशीष कुकरेती, निर्मला उनियाल ,राजकुमारी नवीन आर्य, निर्मला डंगवाल, कमल भंडारी रमन अनील बड़ौत  सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Post A Comment: