कांग्रेस से भाजपा विधायक राजकुमार की गिरफ्तारी को लेकर पुतला फूंका
ऋषिकेश ,08 मई। कांग्रेस ने रुद्रपुर में भारतीय जनता पार्टी  के विधायक द्वारा टोल टैक्स बैरियर पर की गई कर्मचारियों से मारपीट के विरोध में  कांग्रेस भवन पर  भाजपा का पुतला फूंक कर अपना विरोध प्रकट करते हुए विधायक की गिरफ्तारी की मांग की कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मंहत विनय सारस्वत के नेतृत्व में रेलवे रोड पर स्थित कांग्रेस भवन कार्यालय के बाहर बुधवार की दोपहर मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रूद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा टोल टैक्स को लेकर की गई कर्मचारियों से मारपीट के विरोध में भाजपा का पुतला फूंका इस अवसर पर मंत्री ने सांसद ने कहा कि पूरे प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी के विधायक व कार्यकर्ता पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर आए हैं जिससे प्रदेश का माहौल बिगड़ रहा है उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गुंडागर्दी को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़कों पर उतर कर पूरे प्रदेश में विरोध किया जाएगा भारतीय जनता पार्टी का अशोक शर्मा ,नंदकिशोर जाटव शैलेंद्र रस्तोगी ,प्रांशु बनर्जी, संजय भारद्वाज, मधु जोशी, जयेंद्र रमोला, सरोज देवराड़ी, विमला रावत, वीरेंद्र सजवाण ,मदनमोहन मोहन शर्मा , प्रिंस सक्सेना, योगेश शर्मा दीपक जाटव ,तनवीर सिंह, आदि भी उपस्थित थे।

Post A Comment: