देहरादून। शासन ने बड़े स्तर पर पीसीएस अफसरों के तबादले किए है। अपर जिलाधिकारी पौड़ी रामजी शरण शर्मा को इसी पद पर देहरादून बुलाया गया है। जबकि सचिव हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी को संयुक्त मुख्य प्रशासक, उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण तथा एडिशनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम उत्तराखण्ड का जिम्मा सौंपा गया है। बुधवार को कार्मिक अनुभाग के अनुसचिव हुनमान प्रसाद तिवारी की और से जारी तबादला सूची के मुताबिक संयुक्त सचिव संस्कृत शिक्षा विभाग दीप्ति सिंह को मुख्य विकास अधिकारी पौडी के पद पर नवीन तैनाती दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी के पद पर तैनात रवनीत चीमा को प्रतिक्षारत रखा गया है। मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल प्रकाश चन्द्र को अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी भेजा गया है। मुख्य विकास अधिकारी उधमसिंह नगर, निदेशक प्रशासन एवं मानीटरिंग, पंतनगर विश्वविद्यालय उधमसिंहनगर तथा संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखण्ड आवास एंव नगर विकास प्राधिकरण ;कुमाउफ मंडलद्ध पंतनगर, आलोक कुमार पांडेय से संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखण्ड आवास एंव नगर विकास प्राधिकरण (कुमाउफ मंडल) पंतनगर का कार्यभार हटाया लिया गया है। बाकि विभाग यथावत रहेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन देहरादून अरंविंद कुमार पांडेय को महाप्रबंधक चीनी मिल बाजपुर के पद पर तैनात किया गया है। महाप्रबंधक चीनी मिल बाजपुर व मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार देख रहे के के मिश्र को सचिव हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी रामदत्त पालवाल को अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़, डिप्टी कलेक्टर पौड़ी (कोटद्वार) राकेश चन्द्र तिवारी को डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर, डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर श्याम सिंह राणा को इसी पद पर पौड़ी, डिप्टी कलेक्टर चम्पावत निर्मला बिष्ट को इसी पद पर उधमसिंहनगर, डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ इसी पद पर उधमसिंहनगर भेजा गया है। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी विनीत कुमार को इसी पद पर नैनीताल भेजा गया है। तबादला आदेश में कहा गया है कि सभी पीसीएस अफसर तत्काल नवीन तैनाती पर पदभार ग्रहण कर सुनिश्चित करें।


Post A Comment: