देहरादून: राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) में देहरादून के प्रगुन आहूजा ने प्रदेश में सर्वाधिक 660 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है। वहीं संस्कृति दत्त ने 632 और सौम्या पालीवाल ने 630 अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
सोमवार को आए नीट के परिणाम में प्रदेश के छह युवा 600 से अधिक स्कोर करने में कामयाब रहे। इस बार नीट की रैंक के आधार पर न केवल एमबीबीएस व बीडीएस, बल्कि आयुष यूजी में भी दाखिले होंगे। अखिल भारतीय स्तर की काउंसिलिंग के साथ ही राज्य कोटे की सीटों पर भी इसी स्कोर पर दाखिले दिए जाएंगे।
पहले नीट का परिणाम पांच जून को जारी होने की संभावना थी, लेकिन इसके बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एक दिन पहले ही परिणाम जारी कर दिया। सीबीएसई नीट में इस बार उत्तराखंड से 12,570 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 12075 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 7070 अभ्यर्थियों ने नीट में सफलता पाई है।
गौरतलब है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सोमवार को नीट-2018 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। आप अपना रिजल्ट cbseneet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि नीट की प्रवेश परीक्षा छह मई को आयोजित की गई थी, जिसमें 13 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 
प्रदेश के टॉपर
छात्र,                 अंक,           ऑल इंडिया रैंक
प्रगुन आहूजा,     660,            77
संस्कृति दत्त,    632,            374
सौम्या पालीवाल,630,           401
आकृति बडोला,   608,          1098
सृजन पुर्वाल,      605,          1269
निश्चित मुर्गड,     601,         1397
ऑल इंडिया मेंं 2797 रैंक हरिद्वार के पांशुल 
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पांशुल राज चौधरी ने सीबीएसई नीट- 2018 की परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर  हासिल की है। जबकि, जनरल कैटेगरी में इनकी रैंकिंग 1938 है।  आपको बता दें कि पांशुल ने डीएवी पब्लिक स्कूल से पढ़ार्इ की है। मूलरूप से सहारनपुर के रहने वाले पांशुल फिलहाल गणेशपुर में रह रहे हैं इनके पिता डॉक्टर प्रदीप कुमार चौधरी जनरल फिजीशियन है। 
सीबीएसई नीट-2018 की कट ऑफ 
अनारक्षित: 50 पर्सेंटाइल (691-119)- 634,987 उम्मीदवार
ओबीसी: 40 पर्सेंटाइल (118-96)- 54653 उम्मीदवार
एससी: 40 पर्सेंटाइल (118 -96)- 17209 उम्मीदवार
एसटी: 40 पर्सेंटाइल (118-96)- 7446 उम्मीदवार
अनारक्षित (PH): 45 पर्सेंटाइल (118-107)- 205 उम्मीदवार
ओबीसी (PH): 40 पर्सेंटाइल (106-96)- 104 उम्मीदवार
एससी (PH): 40 पर्सेंटाइल (106-96)- 36 उम्मीदवार
एसटी (PH): 40 पर्सेंटाइल (106-96) - 12 उम्मीदवार

Post A Comment: