देहरादून। कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए होने वाली तैयारी पर हुआ विचार विमर्श किया गया। साथ ही आयोजन के लिए आठ समितियां बनाई गई, जिसका अध्यक्ष मुख्य सचिव को बनाया गया है। आयोजन के लिए करीब 60 हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें एनएसएस शिक्षण संस्थान आदि शामिल रहेंगे। वहीं, मौके पर 25 एंबुलेंस मौके पर रहेगी। इसको लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 14 जून को बैठक करेंगे।
कैबिनेट के कुछ अन्य महत्वपूर्ण फेसले
. सचिवालय विधायी सेवा तकनीकी नियमावली 2018 में हुआ संशोधन।
. जोशीमठ के बदरीनाथ में यूपी के पर्यटन विभाग के अथिति गृह के लिए 401 हेक्टेयर भूमि दी गयी।
. गेंहू का समर्थन मूल्य 1735 रुपये निर्धारित किया गया।
. पुलिस असाधरण सेवा नियमावली में संशोधन किया गया।
. राज्य में पांच हजार होम गार्ड हैंए उनकी सैलरी में 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ोतरी होगीए पहले 400 रुपये थे अब 450 रुपये देय होंगे।

Post A Comment: