देहरादून 5 जून । केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपानीत सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड में 6 जून से लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं। ये सम्मेलन जो राज्य के सभी 70 विधानसभा छेत्रों में हो रहे हैं, को प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री ,पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी आदि वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे ।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपानीत सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर निर्धारित कार्यक्रमों के क्रम में प्रदेश में सभी 70 विधानसभा छेत्रों में 6 जून से लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं जो 8 जून तक चलेंगे । इन सम्मेलनों में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री श्री अजय टम्टा, सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद महारानी राज लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा,राष्ट्रीय सचिव श्री तीरथ सिंह रावत,प्रदेश महामंत्री संगठन श्री संजय कुमार प्रदेशपदाधिकारी प्रदेश सरकार में मंत्री अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगें।
डॉ भसीन ने बताया कि प्रदेश के वित्त मंत्री श्री प्रकाश पंत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजू भंडारी व श्री विनय रोहिला सम्मेलनों की प्रदेश आयोजन समिति के सदस्य हैं ।सभी भाजपा विधायक अपने अपने विधानसभा छेत्रों में सम्मेलन संयोजक बनाये गए हैं। जिन विधानसभा छेत्रों में भाजपा विधायक नहीं हैं वहाँ वरिष्ठ भाजपा नेताओं को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि इन सम्मेलनों में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जिनमें उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, सौभाग्य योजना, ग्रामीण विकास योजना, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इन्द्र धनुष, उजाला योजना व हाल में शुरु की गई आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

Post A Comment: