नई टिहरी 4 जून। शासन के निर्देशों के तहत जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार का आायोजन किया जाता है। इसी के तहत जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें 26 शिकायते दर्ज हुई। जिलाधिकारी ने जनता दरबार में दर्ज शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतकर्ता के आवदेन कार्यवाही के साथ ही आवेदनकर्ता को उनके आवेदन पत्र पर हुई कार्यवाही से भी अवगत कराने के निर्देश दिये। जनता दरबार में दर्ज शिकायतें पंचायतराज, लोनिवि, समाज कल्याण विभाग, पेयजल, समाज कल्याण, पुनर्वास, शिक्षा, राजस्व तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से सम्बन्धित थी।
सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता दरबार में 26 जनशिकायतें दर्ज की गई जिनमें, लसेर के ग्रामवासी अन्तराम रणाकोटी के प्रधान ग्राम पंचायत लसेर पालकोट द्वारा कराये गये कार्यो की जाॅच पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को जाॅच के निर्देश दिये, बौराडी की भगदेई के दिखोलगाॅव में पानी की टंकी हेतु सुरक्षा दीवार के भुगतान न होने पर सम्बन्धित अधिकारी को तत्काल भुगतान कार्यवाही के निर्देश दिये, तुनेर भल्डियाणा के वीर सिंह केे वृद्वावस्था पेंशन न मिलने के प्रकरण पर समाज कल्याण अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिये। इसके अलावा श्यामपुर ऋषिकेश के विरेन्द्र सिंह कुंमाई ने श्यामपुर में भू-खण्ड संख्या 61 का कब्जा दिलाने, डोबरा गाॅव के राकेश चमोली के भूमि प्रतिकर से सम्बन्धित प्रकरण पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिये वहीं अध्यक्ष शिक्षक अभिभाव संघ राइका बंगियाल सुन्दर सिंह ने राइका बंगियाल में पूर्णकालिक प्रधानाचार्य व अध्यापकों की तैनाती करने के प्रकरण को जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को प्राथमिकता के अधार पर कार्यवाही के निर्देश दिये, क्यार्दा नैलचामी के जसवीर सिंह के आॅधी व तुफान क्षतिग्रस्त पाॅली हाऊस के पुर्ननिर्माण के प्रकरण पर जिलाधिकारी ने कृषि अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही के निर्देश दिये, अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंण्डल बंगियाल जे0एस0 भण्डारी ने विकासखण्ड थौलधार के बंगियाल बाजार में पेयजल लाईन निर्माण, बैंक शाखा खोलने के प्रकरण पर सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिये, विकासखण्ड जाखणीधार के ग्राम गेंवली के भोला सिंह रावत के पीएमजीएसवाई द्वारा चाह से गेंवली तक किये गये सड़क निर्माण कार्यो से सम्बन्धित प्रकरण जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को जाॅच के निर्देश दिये। विकासखण्ड थौलधार के अलेरु गाॅव के रामदास ने अनुसूचित जाति वर्ग हेतु जनहित में सरकारी भूमि का उपयोग एवं नियमित करने के प्रकरण पर सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिये। भेलुन्ता प्रतापनगर के ग्रमीणों ने जुनसूचित जाति बस्ती में 2010 में भू-धंसाव के कारण क्षति व खतरे के आंकलन का गलत सर्वे के प्रकरण पर सम्बन्धित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही के निर्देश दिये। इसके अलावा अन्य प्रकरणों में राष्ट्रीय राजमार्ग के अन्तर्गत भूमि अधिग्रहण का प्रतिकर, नई टिहरी में पेयजल आपूर्ति, कीर्तिनगर के पेन्यूला में आंगनबाडी कार्यकर्ती की तैनाती, कोटेश्वर बाॅध परियोजना से प्रभावित पयालगाॅव के पूर्ण विस्थापन, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना से सम्बन्धित प्रकरण जिलाधिकारी के सम्मुख रखे, जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, डीएफओ कोको रोसे, डीडीओ आन्नद सिंह रावत, पीडी डीआरडीए भरत चन्द्र भटट, जिला शिक्षाधिकारी बैसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाॅ पीएस रावत, अधि0अभि0 लोनिवि केएस नेगी, अधि अभि लोनिवि चम्बा गौरव थपलियाल, अधि अभि0 विद्युत राजेश कुमार, महाप्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश, सहायक निदेषक मत्स्य अल्पना हल्दिाया, सहायक निदेशक दुग्ध अभिनव नौटियाल, जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Post A Comment: