ऋषिकेश,22जून। जनपद पौडी गढवाल के धुमाकोट भौन मार्ग पर ग्राम देवल धार मे एक कार के गहरी खाई मे गिर जाने के बाद चार लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए जिन्हे धूमाकोट सरकारी अस्पताल मे उपचार हेतु भर्ती करवाया गया है। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 7:10 बजे धुमाकोट-भौन मोटर मार्ग पर ग्राम देवलधर से 500 मी0 आगे एक मारुति-800 सफेद रंग नं0 UA 06A 6751 रोड से 30 मी0 नीचे गिर गयी जिसमें कुल 4 लोग सवार थे। चारों घायल ब्यक्तियों को प्राथमिक उपचार हेतु सरकारी अस्पताल धुमाकोट लाया गया। मौके पर उप0निरीक्षक वजिंद्र सिंह नेगी मय फोर्स के घटनास्थल/सरकारी अस्पताल में मौजूद रहे समय पर राहत व बचाव कार्य किया गया।घायलों के नाम पवन नेगी पुत्र जगमोहन सिंह नेगी निवासी खुटिडा उम्र 18 वर्ष(चालक) , प्रद्युम्न पुत्र झाबर सिंह बिष्ट निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष,आशीष बिष्ट पुत्र लक्ष्मण सिंह बिष्ट निवाड़ी उपरोक्त उम्र 19 वर्ष जिसमें से,विशाल नेगी पुत्र वीरेंद्र सिंह नेगी निवासी खुटिडा थाना धुमाकोट उम्र 18 वर्ष को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया है ।


Post A Comment: