सीड एण्ड आर्गनिक प्रोडक्शन सर्टीफिकेट ऐजेंसी प्रबंधन परिषद की बैठक हुई
देहरादून। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में रिंग रोड स्थित वीर शिरोमणि माधो सिंह भण्डारी कृषि भवन में ‘उत्तराखण्ड स्टेट सीड एण्ड आर्गनिक प्रोडक्शन सर्टीफिकेट ऐजेंसी’ की 41 वीं प्रबन्धन परिषद की बैठक आयोजित की गयी।
  बैठक में बोर्ड द्वारा कई बिन्दुओं पर निर्णय लिये गये, जिसके तहत् पंडित दीन दयाल उपाध्याय उद्यान चैबटिया स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण  एवं परीक्षण  केन्द्र जीर्णोद्वार करने, क्षेत्रीय कार्यालय जसपुर के कार्यालय निर्माण हेतु धनराशि का आवंटन करने, एजेंसी निदेशालय की छत पर बीज परीक्षण प्रयोगशाला के निर्माण  की स्वीकृति का प्रस्ताव ऐजेंसी में नियमित एवं प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कार्मिक मंहगाई भत्ते में 3 प्रतिशत् की धनराशि का भुगतान 1 जुलाई 2017 से करने तथा ऐसे कार्मिकों को वर्ष 2016-17 के लिए तदर्थ बोनस प्रदान करने के प्रस्ताव का बोर्ड द्वारा अनुमोदन किया गया। इसके अतिरिक्त बोर्ड द्वारा भारत सरकार से प्राप्त अनुदान के तहत् बीज प्रमाणीकरण प्रक्रिया को सुगम  एवं पारदर्शी बनाने हेतु आनलाईन सीड सर्टिफिकेशन सॅाफ्टवेयर तैयार करने तथा पशुपालन एवं सम्बन्धित उत्पाद के समूह एवं एकल जैविक प्रमाणीकरण के लिए शुल्क संशोधन का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
 इस अवसर पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों के कल्याण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का समुचित लाभ देना सुनिश्चित करें, तथा समय-समय पर किसानों और काश्तकारों को अन्य  प्रदेशों के अनुभव लेने के लिए विभाग की ओर से किसानी व काश्तकारी उद्देश्यों से निगरानी यात्राएं करायी जाय और प्रदेशों के किसानों के हित में उन बातों को अमल में लाते हुए कार्य करें।
बैठक में अपर सचिव कृषि रामविलास, अपर सचिव वित्त, वन, निदेशक कृषि गौरीशंकर सहित बोर्ड के अन्य सदस्य उपस्थित ।

Post A Comment: