सलमा अंसारी पहुुंची परमार्थ निकेतन*
 सलमा अंसारी जी ने विश्व विख्यात परमार्थ गंगा आरती में किया सहभाग
दो दिवसीय परमार्थ निकेतन यात्रा पर आयी श्रीमती अंसारी जी ने नीलकंठ महादेव के दर्शन किये*
ऋषिकेश, 28 जून। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी  की धर्मपत्नी सलमा अंसारी दो दिवसीय यात्रा पर परमार्थ निकेतन पहुंची। उन्होने परमार्थ गंगा तट पर होने वाली विश्व विख्यात गंगा आरती एवं हवन में सहभाग किया। सलमा अंसारी जी ने परमार्थ निकेतन की गतिविधियों का अवलोकन किया। हाल ही में दिल्ली में ईद मिलन समारोह में स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी एवं श्री हामिद अंसारी जी की भेटवार्ता हुयी थी। स्वामी जी महाराज ने अंसारी जी को सपरिवार गंगा आरती में सहभाग हेतु आमंत्रित किया था।
 श्रीमती अंसारी जी ने स्वामी जी महाराज द्वारा आयोजित सर्वधर्म सद्भाव कार्यक्रम पर बनी शार्ट फिल्मों को भी देखा। परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों और मदरसा के छात्रों का एक साथ वेदमंत्रों का उच्चारण और कुरान की आयत का पठ्न-पाठन किया यह देखकर वे भावुक हो गयी।
 श्रीमती अंसारी जी ने कहा कि परमार्थ निकेतन की दो दिवसीय यात्रा मेरे जीवन की सबसे यादगार यात्रा है। उन्होने कहा कि स्वामी जी महाराज द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता और सर्वधर्म सद्भाव जागरूकता अभियान से निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और समभाव का वातावरण प्राप्त होगा।
 श्रीमती सलमा अंसारी ने गंगा स्नान, गंगा आरती व हवन कर नीलकंठ महादेव  के दर्शन कर दिल्ली के लिये प्रस्थान किया। इस अवसर पर साध्वी आभा सरस्वती, व्यवस्थापक रामअनन्त तिवारी जी, सुश्री नन्दिनी त्रिपाठी, लक्की सिंह, आर के दीक्षित और परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमार उपस्थित रहे।

Post A Comment: