देहरादून। मंगलवार को देहरादून पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर इमरजेंसी को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि, बीजेपी आपातकाल को काले दिवस के रूप में मना रही है। कांग्रेस ने अपनेचरित्र के अनुरूप 1975 में आपातकाल लागू किया था।बीजेपी जगह-जगह इस बात पर जनता का ध्यान आकर्षित कररही है। जनता ने इस आपातकाल के दौरान दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ी थी। इसलिए अब कांग्रेस के पास कोई नैतिक अधिकार नहीं है कि लोकतंत्र की बात करे। उन्होंनेे कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है जिसे सहन नहीं किया जायेगा और आपातकाल का सच जनता के सामने लाने का आहवान किया।कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा केन्द्र में फिर सत्तासीन होगी औरजनता अपना आशीर्वाद देगी। उन्होने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस को आखिर किसमुंह से लोकतंत्र बचाने की दुहाई दे रही है। कांग्रेस कार्यकाल के समय ही आपातकाल लगाया गया थाऔर इससे हुई परेशानी किसी से छिपी हुई नहीं है।उन्होंने कहा कि, उस वक्त कांग्रेस हर तरह से सत्तापर काबिज होना चाहती थी, इसलिए कांग्रेस ने उस समय पहले आपातकाल लगाया, फिर कैबिनेट के हस्ताक्षर कराए, 1 लाख 10 हजार 806 लोगों को गिरफ्तार कराया,हजारों पत्रकारों को परेशान किया। वहीं लोकसभा में कई संशोधन भी लाए। उस समय विपक्ष के नेता जेल में थे। इतना ही नहीं कांग्रेस सरकार ने 3 जजों को चीफ जस्टिस बनाया। बीजेपी उन लोगों को नमन करती है जिन्होंने 22 महीने तक इमरजेंसी के समय में भी हारनहीं मानी। उन्होंने कहा कि उस वक्त उत्तराखंड भी पीछे नहीं रहा। उत्तराखंड से भी 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना का लक्ष्य 55 करोड़ लोगों को5 लाख का हेल्थ बीमा देना है। जनता से इस विषय पर स्पोर्ट मांगा जा रहा है। केंद्र सरकार ने इसके नियम बनाए हैं, लेकिन योजना को राज्य अपने हिसाब सेनिर्धारित करें। हर योजना को पूरा होने में समय लगता है। जनता धैर्य रखे सबको इसका लाभ दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि, इस योजना को अब सरकार ट्रस्ट मोड पर चलाएगी। योजना को शुरू होने में छह महीने का समयलगेगा। योजना पोर्टेबल मोड में होगी। इसका फायदा होगा कि मरीज किसी भी संस्थान में इलाज करा सकेंगे।

Post A Comment: