देहरादून। अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी के सिर पर एक और बम फूट सकता है। दरअसल लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का असर अब जल्द ही किराए पर पड़ सकता है।अगर सिटी बस यूनियन की मांग को परिवहन विभाग ने संजीदगी से लिया तो अब आपको सिटी बस में सफर करने पर भी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। जी हां लगातार होती पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते देहरादून की सिटी बस यूनियन ने किराए में भी इजाफे का फैसला किया है। ये बढ़ोतरीएक दो रुपए की नहीं बल्कि पूरे 50 फीसदी करने की होगी। हालांकि, अभी इस पर परिवहन विभाग की सहमति मिलना बाकी है।सिटी बस के अलावा आॅटो और टाटा मैजिक के किराए में भी 25 फीसदी का इजाफा किया जाएगा। वहीं सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियालकी माानें तो बीते 6 सालों से किराये में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसका नुकसान बस मालिकों को उठाना पड़ रहा है। ऐसे में सिटी बसों में 50 फीसदी बढ़ोत्तरी तो वहीं टाटा मैजिक और ऑटो के किराये में 25 प्रतिशत की वृद्धि होनी चाहिए। ये फैसला सिटी बस सेवा महासंघ, दून ऑटो रिक्शा यूनियनए देवभूमि टाटा मैजिक और मालिक वेलफेयर एसोसिएशन ने मिलकर लिया है। वहीं उनका कहना है कि परिवहन निगम समय-समय पर अपने किरायों में वृद्धि करता है। लेकिन सिटी में चलने वाले प्राइवेट वाहनों ने बीते 6 सालों में किराये में कोई बढ़ोत्तरी  नहीं की है। जिससे चलते उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा रहा है।

Post A Comment: